आज के समय में सबसे अधिक लोग Windows 11 का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन समय के साथ PC की स्पीड भी कम हो जाती है। छोटे-छोटे कारणों से कई बार PC slow हो जाता है। अगर आपको भी ऐसा सोचना है कि Windows 11 में PC Speed कैसे बढ़ाएँ। तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत बड़ा मददगार साबित होगा।
यै आर्टिकल में हम आपको ऐसे practically काम आने वाले तरीक़े बताएँगे। जिन्हें अपनाकर आप अपने Windows 11 PC की performance को तेज़ कर सकते हैं।
Startup Apps Control करें
आपका PC ऑन होने पर कई apps अपने आप start हो जाते हैं। ये background में चलते रहते हैं और सिस्टम की speed कम कर देते हैं।
Steps:
- Ctrl + Shift + Esc दबाकर Task Manager खोलें।
- Startup टैब पर जाएँ।
- जिन apps की ज़रूरत नहीं है उन्हें Disable कर दें।
Temporary Files और Cache Delete करें
Windows background में, temporary files store करने के लिए Windows बहुत जगह occupied करता है। समय के साथ ये GBs space घेर लेती हैं और PC slow हो जाता है।
Steps:
- Start menu में Disk Cleanup सर्च करें।
- C: Drive चुनें और unnecessary files delete करें।
- या फिर Run command (Win + R) में %temp% लिखकर सभी temp files delete करें।
Windows Updates Regularly Install करें
कई users updates को ignore कर देते हैं। लेकिन updates न केवल security patch लाते हैं बल्कि performance भी improve करते हैं। Settings → Windows Update → Check for updates।
Background Apps Limit करें
Windows 11 में बहुत सारे background apps चलते रहते हैं। अगर आप इन्हें limit कर देंगे तो RAM और CPU पर load कम होगा। Settings → Apps → Installed Apps → Background App Permissions off करें।
Visual Effects कम करें
Windows 11 का UI बहुत smooth और animated है, लेकिन अधिक visual effects performance पर प्रभाव डालते हैं।Start → Search → Adjust the appearance and performance of Windows Option चुनें → Adjust for best performance।
SSD Drive का इस्तेमाल करें
यदि आपका पीसी अभी भी HDD पर चल रहा है तो SSD में अपग्रेड करने से प्रदर्शन कुछ गुना बढ़ जाता है। Boot टाइम और सॉफ्टवेयर लोडिंग बहुत जल्दी हो जाती है।
Antivirus और Malware Scan करें
Malware या virus भी system slow करने का एक बड़ा कारण होते हैं। Windows Defender या किसी अच्छे antivirus से पीसी को स्कैन करें।
RAM Upgrade करें
अगर आपका PC heavy tasks (जैसे video editing, gaming) के लिए use होता है तो कम RAM होने से system slow हो सकता है। 8GB या 16GB RAM लगाने से speed में बड़ा फर्क आएगा।
Storage Management करें
Storage 80% से ज़्यादा भर जाने पर भी Windows slow हो जाता है। Frequently large files को external drive या cloud में shift करें।
Clean Install का Option
आख़िरकार, अगर बहुत कुछ करने के बाद भी Windows 11 धीमा रहता है, तो Clean Install करना ही सबसे बेहतर समाधान है। नतीजा यह है कि इससे system बिल्कुल fresh हो जाता है और इसलिए performance तुरंत बेहतर हो जाती है।
निष्कर्ष
अगर आप जानना चाहते हैं कि Windows 11 में PC Speed कैसे बढ़ाएँ। तो ऊपर दिए गए tips आपके लिए best solution हैं। Startup apps control करना। temp files साफ़ करना, updates करना और visual effects कम करना आपके system को तेज़ बनाने में मदद करेगा। अगर possible हो तो SSD और RAM upgrade करना सबसे effective तरीका है।
Related Blog — Public Wi-Fi ka Risk ?
FAQs:
Q1. क्या Windows 11 में PC slow होना normal है?
हाँ, समय के साथ temporary files और background processes बढ़ने से PC slow हो सकता है।
Q2. Windows 11 में सबसे आसान तरीका speed बढ़ाने का क्या है?
Startup apps disable करना और temp files delete करना।
Q3. क्या SSD लगाना ज़रूरी है?
जरूरी नहीं लेकिन SSD लगाने से speed 3-4 गुना तेज़ हो जाती है।
Q4. क्या antivirus install करना जरूरी है?
हाँ, virus और malware system को slow कर सकते हैं। Windows Defender या कोई trusted antivirus मददगार होता है।
Q5. कितने समय बाद PC को clean install करना चाहिए?
अगर PC बहुत slow हो जाए और बाकी तरीके काम न करें। तो 1-2 साल में एक बार clean install करना बेहतर है।




Leave a Comment