सोशल मीडिया ऐप्स में सबसे जल्दी लोकप्रियता प्राप्त करने वाला प्लेटफॉर्म Snapchat ने हमेशा अपने यूज़र्स को नए फीचर्स और सरप्राइज़ किए हैं। न्यूज़ बिट्स पॉइंट की रिपोर्ट के अनुसार, अब कंपनी ने एक बड़ा बदलाव किया है, जो सीधे तौर पर यूज़र्स की Memories storage से संबंधित है। पहले तक यूज़र्स को फ्री में काफी डेटा सेव करने की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब Snap ने Snapchat Memories Storage Plans पेश किए हैं।
क्यों किया गया नया बदलाव?
Snapchat का कहना यह है कि अधिकांश यूज़र्स शायद ही 5GB से अधिक डेटा स्टोर करते हैं। लेकिन कुछ “पावर यूज़र्स” वे हैं जो कई सालों से अपनी Snaps, फोटो और वीडियो Memories में सेव करके रखते हैं। ऐसे यूज़र्स की वजह से स्टोरेज मैनेजमेंट कंपनी के लिए चुनौती बन रहा था। इसी कारण से Snap ने अब क्लाउड स्टोरेज को पेड प्लान्स में बदलने का फैसला किया है।
Snapchat Memories Storage Plans के दाम ?
कंपनी ने पहले से तीन नए सब्सक्रिप्शन विकल्प निकाले हैं—
- Entry Plan – $1.99/month → 100GB तक का स्टोरेज
- Snapchat+ Users – $3.99/month → 250GB तक का स्टोरेज
- Platinum Plan – $15.99/month → 5TB तक का स्टोरेज
अगर कोई पहले से Snapchat+ ले रहा है, तो उसको ऑटोमैटिकली अधिक स्टोरेज मिलेगा।
पुराने यूज़र्स के लिए क्या है सुविधा?
जिन लोगों ने पहले से 5GB से अधिक डेटा स्टोर कर लिया है, उन्हें Snap ने 1 यर का ग्रेस पीरियड दिया है। इसका मतलब है कि अगले 12 महीने के लिए वे अपनी Snaps डिलीट किए बिना रख सकते हैं, लेकिन उसके बाद उन्हें पेड प्लान पर शिफ्ट करना होगा।
क्या असर होगा यूज़र्स पर?
Normal Users: कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनका डेटा शायद ही 5GB से अधिक होता है।
Power Users: वे जिन्हें Snapchat फोटो-वीडियो आर्काइव की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें अब बैकअप या पेड प्लान लेना होगा।
Snapchat की नई स्ट्रेटेजी
Snapchat ने हाल ही में $9/month का Lens+ subscription भी लॉन्च किया था जिसमें खास AR effects मिलते हैं। अब storage plans जोड़कर Snap उसी राह पर चल रहा है जिस पर Google Drive और Apple iCloud जैसे प्लेटफॉर्म पहले से हैं। यानी अब Snapchat भी विज्ञापनों के अलावा सब्सक्रिप्शन से कमाई करना चाहता है।
निष्कर्ष
अगर आप Snapchat का हल्का-फुल्का इस्तेमाल करते हैं तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन अगर आप हर छोटी-बड़ी याद को Memories में सेव करते हैं, तो अब आपको सोचना होगा—या तो बैकअप क्लीन करें, या फिर नया Snapchat Memories Storage Plan खरीदें।
Related Blog– Zoho का Arattai Messaging App: क्या भारत में WhatsApp का विकल्प बन सकता है?
Snapchat Memories Storage Plans से जुड़े FAQs
$1.99 वाले प्लान में कितनी स्टोरेज मिलेगी?
100GB तक की क्लाउड स्टोरेज।
Q4. Snapchat+ सब्सक्राइबर को कितनी स्टोरेज मिलेगी?
250GB तक।
Q5. Snapchat Platinum Plan की कीमत कितनी है?
$15.99/month और इसमें 5TB स्टोरेज मिलता है।
Q6. क्या पुराने यूज़र्स को तुरंत पेड प्लान लेना होगै?
No, उन्हें 1 साल का ग्रेस पीरियड दिया जाएगा।
Q7. क्या Snapchat की ये सर्विस Google Drive जैसी है?
हां, अब Snapchat भी Google और Apple की तरह स्टोरेज को monetize कर रहा है।
Q8. क्या normal users को पैसे देने पड़ेंगे?
नहीं, अगर उनका data 5GB से कम है तो उन्हें कोई प्लान नहीं लेना होगा।
Q9. Snapchat Memories Storage Plans इंडिया में भी उपलब्ध होंगे?
हां, Snap इन प्लान्स को ग्लोबली रोलआउट कर रहा है।
Q10. Snapchat क्यों ये परिवर्तन कर रहा है?
Revenue को बढ़ाने और heavy users को manage करने के लिए।




Leave a Comment