Tech world से एक बड़ी और दिलचस्प खबर आई है –– Microsoft Judson Althoff CEO announcement ने global tech industry में चर्चा बढ़ा दी है। Microsoft ने अपने Chief Commercial Officer Judson Althoff को अब Commercial Business का CEO बना दिया है। यह announcement कंपनी ने एक official blog post के जरिए किया, जो साफ दिखाता है कि Microsoft अपनी leadership और AI strategy को नई दिशा देने जा रहा है।
Satya Nadella का फोकस अब Tech और AI पर
Microsoft के CEO सत्या नदेल्ला ने बताया कि इससे उसे और engineering leaders को अपना पूरा फोकस “highest ambition technical work” पर देने की संभावना होगी। आने वाले समय में अब Nadella ज्यादा focus करेंगे datacenter buildout, systems architecture, AI research और product innovation पर। उन्होंने लिखा हम एक tectonic platform change of AI के बीच हैं, जहाँ हमें अपने commercial business को grow करना है और साथ ही flawless execution भी करनी है future के लिए। इसका मतलब सरल शब्दों में यह है कि Microsoft अपनी strategy को AI-driven future की ओर आराम से shift कर रहा है।
Judson Althoff का नया रोल
अब Judson Althoff एक new commercial organization को lead करेंगे, जिसमें sales, marketing और operations को एक ही जगह पर लाया गया है। इसके अलावा, उनके under एक commercial leadership team होगी, जिसमें engineering, finance, operations और marketing के top executives शामिल होंगे। Judson Althoff 2013 से Microsoft के साथ जुड़े हुए हैं। शुरुआत में उन्होंने Microsoft North America के President के तौर पर काम किया। 2021 से वह global sales और marketing को संभाल रहे थे। अब उन्हें पूरी दुनिया के commercial operations की ज़िम्मेदारी दी गई है – ऐसे समय में जब cloud computing और AI Microsoft की growth के सबसे बड़े drivers बन गए हैं।
Microsoft’s AI Strategy
पिछले कुछ महीनों में Microsoft ने AI पर अपना ध्यान और भी मजबूत किया है। हाल ही में company ने अपने AI marketplaces को combine करके एक single platform बनाया है, जिससे developers और enterprise customers दोनों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा, Microsoft Copilot features अब Windows, Azure और Microsoft 365 में integrate किए जा रहे हैं, जिससे clear है कि company AI को हर product में deeply जोड़ रही है। Reports के हिसाब से Microsoft का commercial cloud revenue double-digit growth दिखा रहा है, जिसमें Azure और AI services का बड़ा योगदान है। आज की date में cloud और AI, Microsoft के लिए सबसे बड़े pillars बन चुके हैं।
Final Thought
यह leadership reorganization साफ तौर पर दिखाती है कि Microsoft AI future को aggressively pursue कर रहा है। Judson Althoff की leadership से commercial business और मजबूत होगा, जबकि Satya Nadella अपने फोकस को AI innovation और technology buildout पर डाल पाएंगे। आने वाले समय में देखना रोचक होगा कि Microsoft का यह bold मूव, उन्हें Google और Amazon जैसे प्रतिद्वंद्वी से AI race में आगे ले जाता है या नहीं।
Related Blog– RBI MPC Meeting 2025: Repo Rate 5.5% पर बरकरार, GDP Growth Outlook हुआ 6.8%




Leave a Comment