Windows 11 Modern Run Dialog आब माइक्रोसॉफ्ट द्वारा टेस्ट किया जा रहा है और यह आने वाले समय में विंडोज यूज़र्स के लिए एक अहम बदलाव हो सकता है। पिछले लगभग 30 सालों से हम जिस पुराने Windows Run (Win + R) डायलॉग का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह दिखने में आज भी Windows 95 जैसा ही लगता है। अब माइक्रोसॉफ्ट उसी Run Dialog को WinUI 3 और Fluent Design के साथ एक नया मॉडर्न रूप देने की तैयारी कर रहा है।
हालांकि अच्छी बात यह है कि कंपनी पुराने Run Dialog को हटाने वाली नहीं है, बल्कि नया Run एक Optional Feature के रूप में दिया जाएगा। यानी जिन यूज़र्स को पुराना इंटरफेस पसंद है, वे उसे वैसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं और जो नए डिज़ाइन व फीचर्स चाहते हैं, वे नया Windows 11 Modern Run Dialog चालू कर सकते हैं।
Windows Run Dialog क्या है?
Windows Run एक छोटा सा पॉप-अप बॉक्स होता है, जो Win + R दबाने पर खुलता है। इसकी मदद से आप सीधा कोई भी कमांड चला सकते हैं, जैसे:
cmd– Command Prompt खोलने के लिएregedit– Registry Editor के लिएservices.msc– Windows Services के लिएmsconfig– System Configuration के लिए
यह Search tools जैसा नहीं है, बल्कि यह एक direct command execution tool है। टेक्निकल यूज़र्स, डेवलपर्स और IT प्रोफेशनल्स के लिए यह एक बेहद जरूरी फीचर है।
पुराना Run Dialog आज भी क्यों वैसा ही दिखता है?
वर्तमान Windows Run Dialog अभी भी Old Win32 UI Framework पर आधारित है, जिसकी जड़ें सीधे Windows 95 से जुड़ी हुई हैं। यह:
- Dark Mode को पूरी तरह सपोर्ट नहीं करता
- Rounded corners नहीं हैं
- Fluent Design का कोई एलिमेंट नहीं है
- बिल्कुल Legacy Look देता है
माइक्रोसॉफ्ट ने कई चीज़ों को मॉडर्न बनाया है जैसे:
- New Task Manager
- नया Right Click Menu
- Settings App
- File Explorer (आंशिक रूप से)
लेकिन Run Dialog इन सभी बदलावों से अब तक अछूता रहा।
Windows 11 Modern Run Dialog क्या है?
माइक्रोसॉफ्ट अब WinUI 3 आधारित नया Windows 11 Modern Run Dialog बना रहा है, जिसे Windows Server Preview Builds में देखा गया है। मशहूर Windows टिप्स लीक करने वाले यूज़र Phantom ने इस फीचर को सबसे पहले X (Twitter) पर दिखाया।
इस नए Run Dialog की खास बात:
- Fluent Design आधारित UI
- Rounded Corners
- Smooth Animations
- Proper Dark Mode Support
- आधुनिक फॉन्ट और कलर स्कीम
- बेहतर Accessibility
यह नया Run डायलॉग पूरी तरह अलग ऐप की तरह काम करेगा, न कि पुराने को रिप्लेस करके।
यह नया Run डायलॉग पूरी तरह अलग ऐप की तरह काम करेगा, न कि पुराने को रिप्लेस करके।
क्या पुराना Run Dialog हट जाएगा?
नहीं। माइक्रोसॉफ्ट ने साफ कर दिया है कि:
- पुराना Legacy Run Dialog सिर्फ Hide होगा, हटेगा नहीं
- नया Modern Run Optional रहेगा
- Default रूप से ऑफ रहेगा
- यूज़र मैन्युअली इसे चालू कर सकेंगे
यानि आपको किसी चीज़ के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
नया Windows 11 Modern Run Dialog कैसे चालू करें?
Settings → System → Advanced Settings → Modern Run Toggle
यह टॉगल डिफॉल्ट रूप से OFF रहेगा क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट जानता है कि बहुत से यूज़र्स पुराने interface से जुड़े हुए हैं।
Advanced Settings में होने का मतलब क्या है?
Windows 11 में Advanced Settings सेक्शन खासतौर पर Developers और Power Users के लिए होता है। वहीं आपको ये चीज़ें मिलती हैं:
- Virtual Workspaces
- Windows Sandbox
- GitHub Integration (File Explorer में)
- Taskbar में End Task Button
- Developer Mode Features
इसीलिए माना जा रहा है कि नया Windows 11 Modern Run Dialog भी डेवलपर-फ्रेंडली फीचर्स के साथ आएगा।
क्या इसमें नए Features भी मिलेंगे?
फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक तौर पर नए फीचर्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि:
- यह Run अब सिर्फ command input तक सीमित नहीं रहेगा
- इसमें developer automation features जुड़ सकते हैं
- Advanced scripting shortcuts आ सकते हैं
- Better history management मिल सकता है
- Smart command suggestions हो सकती हैं
एक बात तय है कि यह सिर्फ डिजाइन अपग्रेड नहीं रहेगा, बल्कि फंक्शनल अपग्रेड भी होगा।
क्या इसमें Copilot आएगा?
हुत से लोग अंदाजा लगा रहे थे कि इसमें AI Copilot भी आ सकता है, लेकिन फिलहाल:
❌ Microsoft ने Copilot को Run Dialog से जोड़ने का कोई संकेत नहीं दिया है
Run का मकसद हमेशा से Fast Command Execution रहा है, ना कि AI search।
Windows 11 Design की असली हकीकत
आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी Windows 11 में:
- Windows 3.1 (1992) के Dialog Boxes मौजूद हैं
- कई Control Panels अभी भी 16-bit डिज़ाइन पर आधारित हैं
- कुछ सिस्टम विंडो Windows XP जैसी दिखती हैं
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है:
Windows को दशकों पुराने सॉफ्टवेयर के साथ Compatibility बनाए रखनी पड़ती है।
आप आज भी Windows 98 का कोई एप Windows 11 में चला सकते हैं – यह उसकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी बन जाती है।
macOS बनाम Windows Design
macOS हर कुछ सालों में पूरी UI को नया रूप दे देता है क्योंकि:
- Apple को Backward Compatibility की चिंता कम होती है
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों उसका नियंत्रण में होते हैं
जबकि Windows:
- करोड़ों पुराने सॉफ्टवेयर सपोर्ट करता है
- सरकारी, बैंकिंग और इंडस्ट्रियल सिस्टम्स अभी भी पुराने API पर चलते हैं
इसी वजह से Microsoft हर legacy हिस्से को तुरंत modernize नहीं कर सकता
क्या Microsoft अब सच में Windows को मॉडर्न बना रहा है?
हाँ, पिछले कुछ सालों में बदलाव साफ दिख रहा है:
✅ नया Task Manager
✅ नया Start Menu
✅ नया Context Menu
✅ नया Settings App
✅ बेहतर Animation और Performance
अब Windows 11 Modern Run Dialog इसी कड़ी का अगला कदम लगता है।
Windows Run का Dark Theme
इसी अपडेट के साथ माइक्रोसॉफ्ट:
- पुराने Run Dialog को भी Dark Theme में ला रहा है
- कार्यप्रणाली (Functionality) पहले जैसी ही रहेगी
- सिर्फ लुक-एंड-फील बदलेगा
यानि जिन यूज़र्स को नया Modern Run पसंद नहीं आएगा, वे Dark Mode वाले पुराने Run को आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।
आम यूज़र्स पर इसका क्या असर पड़ेगा?
ज्यादातर Normal Users:
- Run का कम इस्तेमाल करते हैं
- वे Search Bar या Start Menu से ही ऐप खोलते हैं
लेकिन Tech Users के लिए यह बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है क्योंकि:
- Future automation आसान होगी
- उन्हें तेज़ UI मिलेगा
- बेहतर डेवलपर सपोर्ट मिलेगी
क्या यह सभी Windows 11 यूज़र्स को मिलेगा?
हां, लेकिन धीरे-धीरे:
- पहले Windows Server Preview
- फिर Windows Insider Builds
- उसके बाद Stable Windows 11 Update
यह अपडेट 2025 के बड़े Windows 11 अपडेट के साथ आने की संभावना है।
क्या यह Windows 12 की तैयारी है?
टेक इंडस्ट्री में यह भी चर्चा है कि:
- Microsoft धीरे-धीरे पूरे Windows को WinUI 3 पर शिफ्ट कर रहा है
- Windows 12 पूरी तरह Modern UI पर आधारित हो सकता है
- Legacy हिस्से Optional बनते जाएंगे
Windows 11 Modern Run Dialog इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया तो comment मैं जरुर रापना राय बताना |
रिलेटेड ब्लॉग — Windows 10 Support Ends – Millions of PCs at Risk! What You Should Do Now



Leave a Comment