वर्तमान समय में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) हर जगह चर्चा का केन्द्र बन गया है। इसी दिशा में अब YouTube ने भी एक नया कदम और YouTube Labs नाम की नयी परीक्षण सुविधा शुरू की है। यह एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहां चुनिंदा यूज़र्स को YouTube के लेटेस्ट AI फीचर्स और एक्सपेरिमेंट्स को सबसे पहले आज़माने का मौका मिलेगा।
YouTube Labs क्या है?
YouTube Labs वास्तव में एक AI टेस्टिंग इनिशिएटिव है, जहां पर कंपनी नई-नई तकनीकों को प्रयोगात्मक द्वारा लॉन्च करेगी। इससे न सिर्फ़ क्रिएटर्स बल्कि म्यूज़िक लवर्स और आम यूज़र्स को भी यह अनुभव मिलेगा कि आने वाले समय में YouTube कैसा दिखेगा और कैसे काम करेगा।
पहला प्रयोग: AI Music Hosts
YouTube Labs की पहली बड़ी एक्सपेरिमेंट है AI Music Hosts। इस फ़ीचर को विशेष रूप से YouTube Music App में लाया गया है। इसकी कोशिश केवल गाने सुनना नहीं बल्कि म्यूज़िक को और भी बड़ा मज़ा देना है।
ये AI होस्ट्स गानों के बीच रोचक जानकारी देंगे। आर्टिस्ट से जुड़ी फैक्ट्स और कहानियाँ बताएंगे। फैंस से जुड़ी ट्रिविया और बड़े मज़ेदार कॉमेंट्री भी सुनने को मिलेगा। यानि सिर्फ़ म्यूज़िक सुनना नहीं बल्कि पूरे अनुभव को और गहरा व एंटरटेनिंग बनाना इसका उद्देश्य है।
किन्हें मिलेगा मौका?
फिलहाल YouTube Labs का यह प्रोग्राम केवल अमेरिका के चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। जो लोग जल्दी रजिस्टर करेंगे, उन्हें इन नए फीचर्स को सबसे पहले टेस्ट करने का अवसर मिलेगा। अगर आप भी इस इनिशिएटिव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आधिकारिक लिंक है: YouTube.com/New ।
क्यों है खास?
YouTube Labs सिर्फ़ एक AI टेस्टिंग टूल नहीं है, बल्कि यह YT के लिए एक ऐसा माध्यम है जिससे कंपनी यह जान सकेगी कि यूज़र्स को कौन-सी नई तकनीक और फीचर्स सबसे ज़्यादा पसंद आते हैं। आने वाले समय में इसका सीधा असर हर दर्शक और क्रिएटर के अनुभव पर दिखेगा। कुल मिलाकर YT Labs ऐसा एक इनोवेटिव प्लेटफ़ॉर्म है जो वीडियो स्ट्रीमिंग और म्यूज़िक के अनुभव को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है। यदि आप YT के भविष्य की झलक सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो इसलिए इस इनिशिएटिव को बिल्कुल न भूलें।
Related blog — YouTube Premium Lite: भारत में केवल ₹89 में मिलेगा ऐड-फ्री एक्सपीरिएंस




Leave a Comment