YouTube Premium Lite: भारत में केवल ₹89 में मिलेगा ऐड-फ्री एक्सपीरिएंस

अगर आप YouTube पर रोज़ाना वीडियो देखते हैं लेकिन बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान हो जाते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। YouTube Premium Lite अब भारत में लॉन्च हो गया है। यह प्लान खासकर उन दर्शकों के लिए बनाया गया है जो सिर्फ ऐड-फ्री वीडियो अनुभव चाहते हैं और अन्य प्रीमियम फीचर्स की ज़रूरत महसूस नहीं करते।

India-जैसे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में यह फैसला YouTube के लिए बेहद रणनीतिक माना जा रहा है। सिर्फ ₹89 प्रति माह में यह प्लान आया है, जो स्टैंडर्ड प्रीमियम प्लान की तुलना में बेहद कम है।

YouTube Premium Lite क्या है?

YouTube Premium Lite एक नया सब्सक्रिप्शन टियर है, जिसे खासतौर पर ऐसे यूज़र्स के लिए लाया गया है जो सिर्फ ऐड-फ्री वीडियो देखना चाहते हैं।

यहाँ आपको “ज़्यादातर” वीडियोज़ पर एड्स हटाए हुए मिलेंगे, खासकर कैटेगरी जैसे कि: गेमिंग, ब्यूटी और फैशन, न्यूज़ हालांकि, यह प्लान Shorts, Music-related content, Search results और ब्राउज़िंग पेजेज़ से एड्स पूरी तरह नहीं हटाएगा।

Premium और Premium Lite में क्या अंतर है?

यहाँ समझते हैं कि YouTube Premium Lite और स्टैंडर्ड YouTube Premium में क्या मुख्य अंतर है:

फीचरYouTube PremiumYouTube Premium Lite
विज्ञापन रहित वीडियो✅ हाँ✅ हाँ (ज़्यादातर वीडियोज़)
बैकग्राउंड प्ले✅ हाँ❌ नहीं
ऑफ़लाइन डाउनलोड✅ हाँ❌ नहीं
YouTube Music✅ हाँ❌ नहीं
डिवाइस कम्पैटिबिलिटी✅ हाँ✅ हाँ (स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी)

कीमत और अन्य सब्सक्रिप्शन प्लान्स

भारत में अभी तक YouTube के कई सब्सक्रिप्शन प्लान्स मौजूद हैं। यहाँ उनकी तुलना देखें

  • YT Premium Lite: ₹89/महीना
  • स्टूडेंट प्लान: ₹89/महीना
  • इंडिविजुअल प्रीमियम: ₹149/महीना
  • डुओ प्लान: ₹219/महीना
  • फैमिली प्लान (5 यूज़र्स तक): ₹299/महीना
  • वार्षिक प्रीमियम प्लान: ₹1490

स्पष्ट है कि Premium Lite सबसे सस्ता और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है।

Related blog — Snapchat Memories Storage Plans: अब फ्री स्टोरेज पर लगेगी लिमिट

भारत में सस्ता क्यों है YT Premium Lite?

दिलचस्प बात यह है कि मार्च 2025 में जब YT Premium Lite अमेरिका में लॉन्च हुआ था, तब इसकी कीमत $7.99 (लगभग ₹709) रखी गई थी। इसके मुकाबले भारत में इसकी कीमत केवल ₹89 है।

इससे साफ है कि YouTube भारत जैसे देशों में अपनी पेड सर्विस को ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुँचाना चाहता है।

किसके लिए बेस्ट है YouTube Premium Lite?

यदि आप:

पूरे दिन YouTube वीडियो Watching करते हैं, लेकिन YouTube Music या बैकग्राउंड प्ले जैसे फीचर्स का इस्तेमाल नहीं करते, और केवल Ad-free Experience चाहते हैं, तो YT Premium Lite आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। YouTube का भविष्य और AI एक्सपेरिमेंट्स

YouTube जैसा कि सब्सक्रिप्शन पर भी फोकस कर रहा है, वैसे ही नए AI फीचर्स पर भी फोकस कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में YouTube Labs लॉन्च किया है, जो AI-driven tools और एक्सपेरिमेंट्स पर काम करने वाला है। इसमें AI Hosts टेस्टिंग जैसी भी शामिल है, जिसे अभी YouTube Music पर ट्रायल किया जा रहा है।

निष्कर्ष

भारत में YT Premium Lite का लॉन्च उन लोगों के लिए वरदान बन सकता है जो केवल Ad-free वीडियो अनुभव चाहते हैं। मात्र ₹89/महीना में यह एक सस्ता और उपयोगी सब्सक्रिप्शन है। यदि आप कभी भी वीडियो देखते समय विज्ञापन से परेशान हो जाते हैं, लेकिन बाकी प्रीमियम फीचर्स की आवश्यकता नहीं है, तो यह प्लान आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प हो सकता है।

About Suman

Hi I’m Suman from West Bengal. Driven by my passion for AI and new technologies, I started this blog. Here, you’ll find practical tips to earn money from home, honest tool reviews, and easy-to-follow tutorials.

Leave a Comment

Snapchat Storage Plans
←--- Previous Post

Snapchat Memories Storage Plans: अब फ्री स्टोरेज पर लगेगी लिमिट

Next Post ---->

YouTube पर AI का नया प्रयोग

Youtube labs